Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
उत्तर प्रदेश

यहां बिना हेलमेट फर्राटा भरते बाइक सवार को रोकना पुलिस को पड़ा भारी, चालान काटने से पहले ही…

बेंगलुरू में पुलिसकर्मियों को एक बाइक सवार को रोकना भारी पड़ गया. बाइक सवार बिना हेलमेट के फर्राटा भर रहा था. यह देखते ही पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया. पुलिसकर्मियों ने युवक को रोककर सवाल जवाब किये तो वह उनकी उंगली ही चबा गया. इसका एक वीडिया भी वायरल हो रहा है. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों न
Share:
यहां बिना हेलमेट फर्राटा भरते बाइक सवार को रोकना पुलिस को पड़ा भारी, चालान काटने से पहले ही…
Read in your preferred language.

बेंगलुरू में पुलिसकर्मियों को एक बाइक सवार को रोकना भारी पड़ गया. बाइक सवार बिना हेलमेट के फर्राटा भर रहा था. यह देखते ही पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया. पुलिसकर्मियों ने युवक को रोककर सवाल जवाब किये तो वह उनकी उंगली ही चबा गया. इसका एक वीडिया भी वायरल हो रहा है. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी शख्स को दबोच लिया. आरोपी शख्स की पहचान एस सैयद शफी निवासी बेंगलरू के रूप में हुई है. दरअसल, बेंगलुरू में ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल- सिद्रमेश्वर कौजलगी ड्यूटी पर तैनात थे. वह बेंगलुरू के मैरीगौड़ा रोड पर ट्रैफिक का संचालन कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर बिना हेलमेट के फर्राटे के साथ बाइक लेकर जा रहे युवक पर पड़ी. पुलिस कांस्टेबल सिद्रमेश्वर ने बाइक सवार को रोक लिया. बाइक रोकते ही युवक पुलिस कांस्टेबल से झगड़ा शुरू कर दिया. युवक के बदतमीजी करने और हावी होने पर पुलिसकर्मी ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया.