Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद से पैदल अयोध्या जा रहे हसनैन का लखनऊ में भाजपा नेता विकास राजपूत ने किया स्वागत

फर्रुखाबाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हसनैन चौधरी पैदल ही अयोध्या जा रहे हैं। राम सबके हैं और पूरी दुनिया राम की है। यह संदेश देते हुए उन्होंने 10 जनवरी से अपनी यात्रा शुरू की। 17 जनवरी को वह लखनऊ पहुंचे।लखनऊ पहुंचने पर लोकसभा चुनाव में फर्रुखाबाद सीट से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार भ
Share:
फर्रुखाबाद से पैदल अयोध्या जा रहे हसनैन का लखनऊ में भाजपा नेता विकास राजपूत ने किया स्वागत
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हसनैन चौधरी पैदल ही अयोध्या जा रहे हैं। राम सबके हैं और पूरी दुनिया राम की है। यह संदेश देते हुए उन्होंने 10 जनवरी से अपनी यात्रा शुरू की। 17 जनवरी को वह लखनऊ पहुंचे।लखनऊ पहुंचने पर लोकसभा चुनाव में फर्रुखाबाद सीट से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार भाजपा नेता विकास राजपूत ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता ने उनके साथ जलपान कर कई विषयों पर चर्चा की। हसनैन चौधरी ने बताया कि वह 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अकेले ही निकले हैं। रामलाल के दर्शन के लिए उन्होंने यात्रा प्रारंभ की है। हसनैन का कहना है कि श्री राम के जीवन व उनके कार्यों को जो भी पढ़ ले वह खुद ही अयोध्या पहुंच जाएगा।भाजपा नेता विकास राजपूत ने कहा कि भगवान श्री राम ने पूरी दुनिया को दिशा दी है। हसनैन की अपार श्रद्धा भगवान श्रीराम के प्रति देखकर वह भी भाव विभोर हैं। हसनैन एक सच्चे भारतीय हैं और हर भारतीय श्री राम में आस्था रखता है।यह उन्होंने सिद्ध कर दिया है।