टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के बंधन में बंध गई हैं। दरअसल देवोलीना ने बीती रात सोशल मीडिया पर हल्दी की रस्म की कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की थीं। इस दौरान 'साथ निभाना साथिया' में उनके को-स्टार रह चुके विशाल सिंह भी नजर आए। इसके बाद से ही फैंस उनकी शादी के कयास लगने लगे थे। इसके बाद देवोलीना ने फैंस को अपना ब्राइडल लुक दिखाया। हालांकि अब उनके पति की डीटेल्स सामने आई हैं।
देवोलीना ने पति शहनवाज के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हां अब मैं प्राउडली कह सकी हूं कि मेरी शादी हो गई है। अगर मैं चिराग लेकर भी डूंडती तो तुझ जैसा नहीं मिलता। आप मेरे दुआओं का जवाब हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आप सभी को बहुत सारा प्यार। हमें अपनी दुआओं में याद रखिएगा।'
देवोलीना के पति का नाम शहनवाज शेख है। शहनवाज शेख एक जिम ट्रेनर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी। दोनों करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
देवोलीना ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें वो दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। उनके हाथों में कलीरे भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही देवोलीना ने अपने हाथों पर लगीं ब्राइडल मेहंदी भी फैंस को दिखाई है। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस को लग रहा था कि वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ शादी करने जा रही हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
वहीं देवोलीना के ब्राइडल लुक को देखकर कुछ लोग शॉक्ड थे। उनका कहना था कि वो ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। जहां एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप ऐसे प्रैंक क्यों करते हो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आशा करता हूं कि ये शादी सच होगी।'
देवोलीना ने इससे पहले भी विशाल सिंह संग सगाई का वीडियो शेयर किया था, जिसे देखने के बाद लग रहा था कि दोनों ने सगाई कर ली है। देवोलीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, 'इट्स ऑफिशयल।' हालांकि कुछ दिन बाद खुलासा हुआ था कि दोनों ने ये प्रैंक अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के लिए किया था।
मनोरंजन
क्या टीवी की गोपी बहु देवोलीना भट्टाचार्जी ने सच में कर लीं हैं शादी , आइये जानें
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के बंधन में बंध गई हैं। दरअसल देवोलीना ने बीती रात सोशल मीडिया पर हल्दी की रस्म की कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की थीं। इस दौरान 'साथ निभाना साथिया' में उनके को-स्टार रह चुके विशाल सिंह भी नजर आए। इसके बाद से ही फैंस उनकी शादी के कयास लगने लगे थे। इसके
Read in your preferred language.