Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
भारत

हरदोई: 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवक-युवतियां मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवायेंः- जिलाधिकारी

हरदोई: विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत अधिक से अधिक मतदान करने हेतु लोगों में जागरूता फैलाने हेतु पुलिस लाइन परिसर से आहूत महिलाओं की वृहद स्कूटी जागरूकता रैली को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने हरी झण्डी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए
Share:
हरदोई: 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवक-युवतियां मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवायेंः- जिलाधिकारी
Read in your preferred language.

हरदोई: विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत अधिक से अधिक मतदान करने हेतु लोगों में जागरूता फैलाने हेतु पुलिस लाइन परिसर से आहूत महिलाओं की वृहद स्कूटी जागरूकता रैली को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने हरी झण्डी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया तथा उपस्थित लोगों को शपथ दिलायी।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो नव युवक-युवतियां 01 जनवरी 2024 को अपनी आयु 18 वर्ष पूर्ण कर रहे है वह अपने गांव के बूथ पर जाकर बीएलओ माध्यम से संपर्क कर फार्म छः भरवाकर मतदाता पहचान पत्र बनवायें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, डीडी कृषि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।