Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : महिलाएं जनपद में मतदाता जागरूकता की अलख जगाएं:- जिलाधिकारीअपने परिवार को लेकर मतदान करने अवश्य जाएं:-मुख्य विकास अधिकारी

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत स्वीप कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद की महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन स्थानीय आईटीआई परिसर में किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं जनपद में मतदाता जागरूकत
Share:
हरदोई : महिलाएं जनपद में मतदाता जागरूकता की अलख जगाएं:- जिलाधिकारीअपने परिवार को लेकर मतदान करने अवश्य जाएं:-मुख्य विकास अधिकारी
Read in your preferred language.

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत स्वीप कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद की महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन स्थानीय आईटीआई परिसर में किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं जनपद में मतदाता जागरूकता की अलख जगाएं। जनपद में महिला मतदाताओं की संख्या में प्रदेश में सर्वाधिक वृद्धि हुई है। इसलिए महिलाओ की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। लोगों के बीच जाकर बतायें कि मतदान हमारी लोकतान्त्रिक जिम्मेदारी है। लगभग 20 हजार स्वयं सहायता समूह मतदाता जागरूकता में महत्वपूर्ण जिमेदारी निभा सकते हैँ। जनपद में युवाओं, नारी शक्ति और दिव्यांगों को समर्पित बूथ प्रत्येक विधानसभा में स्थापित किये जा रहे हैं। प्रत्येक ग्राम में एक मॉडल बूथ बनाये जा रहे हैं।जनपद के सभी 3328 बूथों के बीएलओ लोगों की मदद करेंगे। क्यू आर कोड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वोटर वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम वोटर लिस्ट में अपना व परिवार के सदस्यों का नाम देखा जा सकता है। सी विजिल ऐप के माध्यम से अचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है। ईकेवाईसी ऐप से अपने उम्मीदवार के बारे में जान सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने कहा कि सभी बहने अपने परिवार को लेकर मतदान करने अवश्य जाएं। क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर ने कहा कि सास बहू सभी मतदान करने अवश्य जाएं। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। मतदान को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित दिखीं। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी। जागरूकता गोष्ठी के उपरांत जिलाधिकारी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली आईटीआई से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। इस अवसर पर पीडी गजेन्द्र तिवारी, डीसी मनरेगा रवि प्रकाश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।