Tuesday, 15 September 2026 | 5:31 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : आरोग्य मंदिरों के लोकार्पण से जनपद सम्पूर्ण आरोग्यता की ओर अग्रसर होगा: जिला पंचायत अध्यक्ष।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार से नवनिर्मित आयुष आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण किया गया। इसके अंतर्गत जनपद के भी 21 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत
Share:
हरदोई : आरोग्य मंदिरों के लोकार्पण से जनपद सम्पूर्ण आरोग्यता की ओर अग्रसर होगा: जिला पंचायत अध्यक्ष।
Read in your preferred language.

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार से नवनिर्मित आयुष आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण किया गया। इसके अंतर्गत जनपद के भी 21 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती रहीं। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि आरोग्य मंदिरों के लोकार्पण से जनपद सम्पूर्ण आरोग्यता की ओर अग्रसर होगा। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कार्य कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी में मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी आशा रावत व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।