Tuesday, 15 September 2026 | 2:32 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : जनपद में 15 मार्च से गेहूॅं क्रय आरम्भ किया जायेगा:- जिलाधिकारी कृषक गेहूॅ का पंजीयन जनसेवा केन्द्र के अतिरिक्त वर्तमान में संचालित किसी भी धान क्रय केन्द्र पर जाकर निःशुल्क करा सकते है:- मंगला प्रसाद सिंह

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति हरदोई, माधौगंज, साण्डी, शाहाबाद तथा सण्डीला से कहा है कि शासन के निर्देशानुसार रबि विपणन वर्ष 2024. 25 हेतु जनपद में 15 मार्च 2024 से गेहूॅं क्रय आरम्भ किया जायेगा। उन्होने मण्डी सचिवों को निर्देश दिये है कि अपने क्षेत्र के किसानों को प्र
Share:
हरदोई : जनपद में 15 मार्च से गेहूॅं क्रय आरम्भ किया जायेगा:- जिलाधिकारी कृषक गेहूॅ का पंजीयन जनसेवा केन्द्र के अतिरिक्त वर्तमान में संचालित किसी भी धान क्रय केन्द्र पर जाकर निःशुल्क करा सकते है:- मंगला प्रसाद सिंह
Read in your preferred language.


जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति हरदोई, माधौगंज, साण्डी, शाहाबाद तथा सण्डीला से कहा है कि शासन के निर्देशानुसार रबि विपणन वर्ष 2024. 25 हेतु जनपद में 15 मार्च 2024 से गेहूॅं क्रय आरम्भ किया जायेगा।
उन्होने मण्डी सचिवों को निर्देश दिये है कि अपने क्षेत्र के किसानों को प्रचार प्रसार के माध्यम से गेहूॅ क्रय आरम्भ होने की तिथि के साथ यह भी बताये कि सरकार द्वारा न्यूनतम गेहूॅ समर्थन मूल्य रू0. 2275.00 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है और प्रचार प्रसार कराये जाने वाले स्थलों की फोटो अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने जनपद के कृषकों से कहा है कि अपने गेहूॅ का पंजीयन स्वयं जनसेवा केन्द्र के अतिरिक्त वर्तमान मंे संचालित किसी भी धान क्रय केन्द्र पर जाकर निःशुल्क करा सकते है।

रिपोटर - जिला ब्यूरो गौरव कश्यप