Tuesday, 15 September 2026 | 5:24 AM
भारत

हरदोई :पेंशनधारकों की सूची से मतदाता सूची का मिलान किया जाए:- जिलाधिकारी

आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में बैठक की उन्होंने निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनधारकों की सूची से मतदाता सूची का मिलान किया जाए। किसान सम्मान निधि प्राप्त करने व
Share:
हरदोई :पेंशनधारकों की सूची से मतदाता सूची का मिलान किया जाए:- जिलाधिकारी
Read in your preferred language.

आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में बैठक की उन्होंने निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनधारकों की सूची से मतदाता सूची का मिलान किया जाए। किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले लोगों का भी सूची से मिलान किया जाए। सभी 136 महाविद्यालयों में अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के नव मतदाताओं को जोड़ा जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची सॉफ्ट कॉपी में प्रेषित करने के निर्देश दिए ताकि मतदाता सूची से मिलान हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।