Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : 07 मार्च को आयोजित की जायेगी मतदाता जागरूकता रैली:- सुनील कुमार त्रिवेदी

नगर मजिस्टेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप योजनान्तर्गत व्यापक स्तर पर जन जागरूकता फैलाने हेतु यह आवश्यक है कि लोग अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हों और आगामी समय में होने वाले लोक सभा निर्वाचन में अपने मत का शत प्रतिशत प्रयोग करने के उद्देश्
Share:
Read in your preferred language.

नगर मजिस्टेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप योजनान्तर्गत व्यापक स्तर पर जन जागरूकता फैलाने हेतु यह आवश्यक है कि लोग अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हों और आगामी समय में होने वाले लोक सभा निर्वाचन में अपने मत का शत प्रतिशत प्रयोग करने के उद्देश्य से दिनांक 07 मार्च, 2024 की पूर्वान्ह 11 बजे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार समस्त कलेक्ट्रेट विकास भवन नगर पालिका कोषागार एवं कलेक्ट्रेट कैम्पस में स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों के अधिकारीगणों कर्मचारीगणों की सहभागिता आयोजन को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से अनिवार्य है। अतः जिलाधिकारी महोदय के उपर्युक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 07 मार्च, 2024 की पूर्वान्ह 11 बजे मतदाता जागरूकता रैली को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से विकास भवन परिसर में एकत्रित रहना सुनिश्चित करें।