Tuesday, 15 September 2026 | 11:24 AM
भारत

हरदोई :बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत करने हेतु हर घर तिरंगा अवश्य फहरायें:-एम0पी0सिंह

हरदोई : आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के तहत श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरदोई के नेतृत्व में स्कूली छात्रों द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्राआजादी का अमृत महोत्सव” के समापन समारोह के अन्तर्गत 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम मिट्टी को नमन, वीरो
Share:
हरदोई :बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत करने हेतु हर घर तिरंगा अवश्य फहरायें:-एम0पी0सिंह
Read in your preferred language.

हरदोई : आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के तहत श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरदोई के नेतृत्व में स्कूली छात्रों द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्राआजादी का अमृत महोत्सव” के समापन समारोह के अन्तर्गत 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम मिट्टी को नमन, वीरो को वंदन के तहत आज दिनांक 11.08.2023 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरदोई के नेतृत्व में जनपद के स्कूली छात्रों द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन हरदोई से शहीद उद्यान तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी, तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित करना व आमजनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना हैप्रदेश सरकार के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेरी माटी, मेरा देश, मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन के तहत देश लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जनपदवासियों में देश प्रेम की भावना जागृत करने हेतु आज पुलिस लाइन से एक भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ने संयुक्त रूप से तिरंगा झण्डा फहरा कर किया।तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर शहीद उद्यान में शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के वीर जवानों की याद में तथा आने वाली पीढ़ी में देश प्रेम की भावना जागृत करने हेतु आगामी 13 से 15 अगस्त 2023 के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहरायें। उन्होने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने घर के अलावा अन्य लोगों को भी अपने घरों पर तिरंगा झण्डा लगाने के लिए प्रेरित करें। तिरंगा यात्रा में नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार के साथ भारी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी, स्काउट बच्चों ने बैंड बाजे के साथ प्रतिभाग किया।