Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
भारत

हरदोई: तम्बाकू में करीब 4000 रसायनिक पदार्थ होते है और इनमें से 60 रसायन कैंसर पैदा करने की क्षमता रखते है:- रोहताश कुमार।

हरदोई, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभागार पर राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त निर्देश के क्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 मार्च 2024 ‘‘नो स्मोकिंग डे’’ के रूप मंे मनाया गया। ‘‘नो स्मोकिंग डे’’ के अवसर प
Share:
हरदोई: तम्बाकू में करीब 4000 रसायनिक पदार्थ होते है और इनमें से 60 रसायन कैंसर पैदा करने की क्षमता रखते है:- रोहताश कुमार।
Read in your preferred language.

हरदोई, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभागार पर राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त निर्देश के क्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 मार्च 2024 ‘‘नो स्मोकिंग डे’’ के रूप मंे मनाया गया। ‘‘नो स्मोकिंग डे’’ के अवसर पर डा0 रोहिताश कुमार, मु0चि0अ0, अधिकारी द्वारा तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्य एवं लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बताया गया तम्बाकू में करीब 4000 प्रकार के विभिन्न रसायनिक पदार्थ मौजूद होते है इनमें से 60 रसायन कैंसर पैदा करने की क्षमता रखते है। जिनमंे लंग कैंसर, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेसर, स्टोक, मुँह, गले व पेट का कैंसर आदि सम्बन्धित समस्याएं उत्पन्न होती है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके तम्बाकू की लत से खुद को दूर रखें और नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ्य आहार के माध्यम से आप सभी निरोगी जीवन जिये। सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा-4 के बार मंे भी बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू उत्पाद का प्रयोग करना दण्डनीय अपराध है। जिसका उल्लंघन करने पर रू0 200/-तक का जुर्माना किया जा सकता है। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर कराकर तम्बाकू का उपयोग न करने की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर अपर मु0चि0अ0 डा0 जीतेन्द्र श्रीवास्तव, डा0 मनोज कुमार, डा0 सुरेन्द्र कुमार, डा0 शिवम् गुप्ता, जिला सलाहकार एन0टी0सी0पी0, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत सिंह, डा0 सी0वी0 सिंह, नीरज गुप्ता, हिमांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।