जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मे धान कृषकों को उनकी उपज का लाभकारी व प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य दिलाने व मूल्य समर्थन योजना में गुणात्मक व पारदर्शी ढंग से धान क्रय हेतु आवश्यक है कि किसानों द्वारा मण्डियों में लाये गये धान की बिकी हेतु नीलामी द्वारा खुली बोली दिन में 02 बार पूर्वान्ह 11.00 बजे और अपरान्ह् 02.00 बजे मण्डी सचिव, क्रय संस्थाओं के केन्द्र प्रभारी तथा उपस्थित व्यापारियों के समक्ष लगायी जायेगी, ताकि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके। नीलामी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि नीलामी प्रक्रिया की सूचना मण्डी समिति द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को भेजी जायेगी। नीलामी के समय यदि केन्द्र प्रभारी उपस्थित नहीं रहता है, तो इसकी सूचना अधोहस्ताक्षरी तथा अन्य उच्चाधिकारियों को दी जायेगी। धान की नीलामी कराने पर यदि नीलामी में क्रय हेतु उपयुक्त गुणवत्ता (एफ०ए०क्यू0) के धान की बोली न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम आती है, तो क्रय संस्थाओं द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद लिया जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा।
उत्तर प्रदेश
हरदोई : किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने हेतु खुली बोली लगाकर की जायेगी धान खरीद जिलाधिकारीनीलामी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जायेः-एमपी सिंह
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मे धान कृषकों को उनकी उपज का लाभकारी व प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य दिलाने व मूल्य समर्थन योजना में गुणात्मक व पारदर्शी ढंग से धान क्रय हेतु आवश्यक है कि किसानों द्वारा मण्डियों में लाये गये धान की बिकी हेतु नीलामी द्वारा खुली बोली दिन
Read in your preferred language.