Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

हरदोई:गांवों में सरकारी एवं गरीबों के पट्टे आदि की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजें:- जिलाधिकारी

आज तृतीय शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सरकारी एवं गरीबों की जमीन पर आयी अवैध शिकायतों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांवों में सरकारी एवं गरीबों के पट्टे आदि की भूमि
Share:
हरदोई:गांवों में सरकारी एवं गरीबों के पट्टे आदि की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजें:- जिलाधिकारी
Read in your preferred language.

आज तृतीय शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सरकारी एवं गरीबों की जमीन पर आयी अवैध शिकायतों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांवों में सरकारी एवं गरीबों के पट्टे आदि की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजें।जिलाधिकारी ने कानूनगो तथा लेखपालों की क्लास लेते हुए निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र में अवैध भूमि कब्जों एवं अन्य शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर करें और सरकारी भूमि पर अगर भूमाफियों द्वारा फसल लगायी गयी है तो उसे टैक्टर से जुतवा कर खाली करायें। उन्होने कहा कि जनपद में किसी सरकारी एवं गरीब की जमीन व मकान पर कब्जा नहीं होने दिया जायेगा और ऐसा करने वालों के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए अपने हल्के के सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लें और अगर किसी बूथ पर पेयजल, बिजली, रैम्प आदि की व्यवस्था में कमी दिखें तो तत्काल सेक्टर मजिस्टेट के अवगत कराये। जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के अलावा आईजीएस पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण मानक के अनुरूप गुणवत्ता परक करें।सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्राइम से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक केशव गोस्वामी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए भूमाफियों के साथ-साथ क्षेत्र के दबंग, आसामाजिक, अपराधी तत्वों की गतिविधियों के सम्बन्ध में प्रत्येक दिन गांव के चौकीदार तथा बीट सिपाहियों के माध्यम से जानकारी लेते रहे और समय-समय पर ऐसी अपराधियों की थाने पर हाजिरी भी लें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ शशिकान्त अमरेश, उप जिलाधिकारी स्वामी शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, पीडी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहें।