कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं और सभी मतदान केन्द्रो पर रैम्प के साथ दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। सक्षम ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये जिसके माध्यम से दिव्यांग मतदाता सुविधाओं हेतु आवेदन कर सकते हैं। दिव्यांग आइकॉन से माध्यम से अन्य दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक किया जाये। उनकी ओर से दिव्यांग मतदाताओं को सन्देश दिलाया जाये। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर व्हील चेयर की व्यवस्था करायी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश
हरदोई : दिव्यांग मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं:-डीएम दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेः-मंगला प्रसाद सिंह
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं और सभी मतदान केन्द्रो पर रैम्प के साथ दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक शौचालय की व्यवस्थ
Read in your preferred language.