Tuesday, 15 September 2026 | 7:14 AM
भारत

हरदोई :चयनित अभ्यर्थी 31 अगस्त, तक संस्थान में प्रवेश लेना सुनिश्चित करेंः-प्रधानाचार्य

हरदोई: प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई आर0 के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2023 के तृतीय/उच्चीकृत चरण में चयनित अभ्यार्थियों की प्रवेश सूची राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद उ०प्र० लखनऊ द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को प्राप्त हो गयी है प्राप्त
Share:
हरदोई :चयनित अभ्यर्थी 31 अगस्त, तक संस्थान में प्रवेश लेना सुनिश्चित करेंः-प्रधानाचार्य
Read in your preferred language.

हरदोई: प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई आर0 के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2023 के तृतीय/उच्चीकृत चरण में चयनित अभ्यार्थियों की प्रवेश सूची राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद उ०प्र० लखनऊ द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को प्राप्त हो गयी है प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रवेश प्रक्रिया 26 अगस्त, 2023 से 31 अगस्त, 2023 की सांय 05.00 बजे तक सम्पादित की जानी है। अतः तृतीय चरण चयन परिणाम में चयनित अभ्यर्थी 31 अगस्त, 2023 की सांय 05.00 बजे तक अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंकपत्रों एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित चयनित संस्थान में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। यदि किसी चयनित अभ्यर्थी द्वारा अन्तिम तक प्रवेश नहीं लिया गया तो उसका आवंटन रद्द माना जाएगा तथा आगामी प्रकिया में सम्मिलित नही किया हो सकेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शाहाबाद के प्रवेश हरदोई संस्थान में किये जाएगें तथा अन्य समस्त संस्थानों के प्रवेश उसके निजी भवन में किये जाऐंगे।