Tuesday, 15 September 2026 | 5:57 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक 21 को

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया है कि योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने व विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन की समीक्षा हेतु 21 नवम्बर 2023 को प्रातः 10.00 बजे विकास भवन सभागार में एस०पी० वशिष्ठ, अधिशासी निदेशक, नेशनल मिशन ऑन क्लीन गंगा भारत सर
Share:
हरदोई : विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक 21 को
Read in your preferred language.

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया है कि योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने व विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन की समीक्षा हेतु 21 नवम्बर 2023 को प्रातः 10.00 बजे विकास भवन सभागार में एस०पी० वशिष्ठ, अधिशासी निदेशक, नेशनल मिशन ऑन क्लीन गंगा भारत सरकार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गयी है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा से नगर क्षेत्र/ग्रामीण क्षेत्र में आच्छादित सभी योजनाओं के जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न समितियों के नामित अधिकारीगण तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़े समस्त अधिकारियों का निर्देशित किया है कि उक्त बैठक हेतु नियत तिथि व समय में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।