Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की समीक्षा बैठक 17 अगस्त :- प्रियंका सिंह

अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुद्वता एवं पारदर्शिता के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि अवशेष 126678 बीटीसी लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक करा लिया जाये ताकि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खातों में पारदर्
Share:
Read in your preferred language.

अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुद्वता एवं पारदर्शिता के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि अवशेष 126678 बीटीसी लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक करा लिया जाये ताकि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खातों में पारदर्शी तौर पर भेजी जा सके। उन्होने नामित सभी अधिकारियों से कहा है कि उक्त कार्य हेतु अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का प्रतिदिन निराकरण सुनिश्चित कराने के लिए एक आवश्यक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 17 अगस्त 2023 को एडीएम कक्ष में अपरान्ह 01 बजे आहूत की गयी है। एडीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं ऑयल कंपनियों के सदस्यों से कहा है कि उक्त बैठक में निर्धारित तिथि व समय पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित ।