Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
उत्तर प्रदेश

हरदोई: मार्ग दुर्घटना में सेवानिवृत्त अध्यापक की मौत

हरदोई: मंगलवार सुबह रूपापुर चौराहे पर दुर्घटना से एक व्यक्ति की मौत हो गई .पहले तो मृतक की पहचान नहीं हो सकी. लगभग 2 घंटा बीत जाने के बाद पता चला की मृतक खसौरा निवासी राज बहादुर सक्सेना जो कि वर्तमान में हरपालपुर के पलिया तिराहे पर निवास करते हैं .वह प्राइवेट बस पर बैठकर फर्रुखाबाद के लिए किसी काम स
Share:
हरदोई: मार्ग दुर्घटना में सेवानिवृत्त अध्यापक की मौत
Read in your preferred language.

हरदोई: मंगलवार सुबह रूपापुर चौराहे पर दुर्घटना से एक व्यक्ति की मौत हो गई .पहले तो मृतक की पहचान नहीं हो सकी. लगभग 2 घंटा बीत जाने के बाद पता चला की मृतक खसौरा निवासी राज बहादुर सक्सेना जो कि वर्तमान में हरपालपुर के पलिया तिराहे पर निवास करते हैं .वह प्राइवेट बस पर बैठकर फर्रुखाबाद के लिए किसी काम से जा रहे थे. बताया जा रहा है कि वह रूपापुर पुलिस चौकी के सामने बस खड़ी हुई तो वह पेशाब करने के लिए रोड के दूसरी तरफ जाने लगे .इसी बीच एक ट्रक यूपी 70 जीटी 4492 जो कि तेज रफ्तार से आ रहा था. उसकी चपेट में आने से राज बहादुर सक्सेना पुत्र रामसेवक निवासी खतौरा थाना हरपालपुर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक के घर में जैसे ही इसकी सूचना प्राप्त हुई. परिवार में कोहराम मच गया खबर लिखे जाने तक पारिवारिक लोग घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे .उनके पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जाएगा ट्रक पुलिस की गिरफ्त में है.