Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
भारत

हरदोई:विभाग गजेटियर में शामिल लेखों को तैयार करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंः-डी0एम0।

हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला गजेटियर समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग गजेटियर में शामिल किए जाने वाले लेखों को तैयार करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। जनपद के स्वयंसेवियों व इतिहास के जानकार लोगों से सहायता लिया जाए। 19
Share:
हरदोई:विभाग गजेटियर में शामिल लेखों को तैयार करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंः-डी0एम0।
Read in your preferred language.

हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला गजेटियर समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग गजेटियर में शामिल किए जाने वाले लेखों को तैयार करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। जनपद के स्वयंसेवियों व इतिहास के जानकार लोगों से सहायता लिया जाए। 1947 से पूर्व से संचालित सभी विभाग लेख तैयार करें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि जनपद में चिकित्सकीय इतिहास को तैयार कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि एक उपसमिति का गठन किया जाए जो समिति को सुझाव दे। जिलाधिकारी ने उपस्थित समाजसेवियों से अपील की कि अपने स्तर से लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के संबंध में जागरूक करें। वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम देखा जा सकता है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी व जनपद के सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति उपस्थित रहे।