Tuesday, 15 September 2026 | 2:41 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई :फायरिंग के आरोप में कोतवाली शहर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 कोतवाली शहर पुलिस ने फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण नगरिया का है, जहां वादिनी गीता सिंह पत्नी स्वर्गीय सुखदेव सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि मोहल्ल
Share:
हरदोई :फायरिंग के आरोप में कोतवाली शहर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 कोतवाली शहर पुलिस ने फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण नगरिया का है, जहां वादिनी गीता सिंह पत्नी स्वर्गीय सुखदेव सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि मोहल्ले के ही तीन लोगों ने उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से फायर किया।

इस संबंध में थाना कोतवाली शहर में मुकदमा अपराध संख्या 619/25 धारा 3(5)/125/352/351(3)/109(1) बीएनएस के तहत तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

अविनाश पाण्डेय उर्फ गुड्ड पाण्डेय पुत्र प्रेमनारायण पाण्डेय निवासी मोहल्ला कृष्ण नगरिया, थाना कोतवाली शहर, जनपद हरदोई।

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक रोहित कुमार पाण्डेय, थाना कोतवाली शहर

कांस्टेबल धनराज, थाना कोतवाली शहर

पुलिस ने अभियुक्त अविनाश को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अन्य अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

? पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।