Tuesday, 15 September 2026 | 12:49 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं तथा महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा हैं सांसदभारत तथा प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान करने के प्रति कटिवद्व है:- जय प्रकाश रावत

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क रसोई गैस वितरण के द्वितीय चरण अभियान का शुभारम्भ आज विकास भवन सभागार में पूर्ति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 सांसद जय प्रकाश रावत ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ उज्ज्वला योजना की महिलाओं को डमी गैस सिलेण्डर तथा गैस पर मि
Share:
हरदोई : भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं तथा महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा हैं सांसदभारत तथा प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान करने के प्रति कटिवद्व है:- जय प्रकाश रावत
Read in your preferred language.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क रसोई गैस वितरण के द्वितीय चरण अभियान का शुभारम्भ आज विकास भवन सभागार में पूर्ति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 सांसद जय प्रकाश रावत ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ उज्ज्वला योजना की महिलाओं को डमी गैस सिलेण्डर तथा गैस पर मिलने वाली छूट की चेक प्रदान कर किया।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मा0 सांसद ने कहा कि भारत सरकार ने गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उज्ज्वला योजना के तहत निः शुल्क गैस वितरण प्रारम्भ किया गया था जिससे गरीब एवं पात्र लाखों परिवारों को इसका लाभ दिया जा रहा है तथा प्रदेश सरकार द्वारा कन्या सुमगंला योजना सहित अनेकों योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं तथा महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होने कहा वर्तमान समय में भारत तथा प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान करने हेतु कटिवद्व है और इस दिशा में निरन्तर कार्य किये जा रहें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार तथा गैस एजेंसी के प्रतिनिधि के अलावा भारी संख्या में लाभार्थी महिलायें उपस्थित रहीं।