Tuesday, 15 September 2026 | 12:46 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : स्वच्छ व मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता को मतदान करना चाहिएः-सौम्या गुरूरानी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर मौसमी फल एवं सब्जी खायें:- मुख्य विकास अधिकारी।

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद का मतदान बढ़ाने एवं शतप्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूकर करने हेतु आज पुलिस लाइन से आयोजित छात्र-छात्राओं की विशाल मतदाता जागरूकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने हरी झण्डी दिखाई रैली पुलिस लाइन से सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा से क
Share:
हरदोई : स्वच्छ व मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता को मतदान करना चाहिएः-सौम्या गुरूरानी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर मौसमी फल एवं सब्जी खायें:- मुख्य विकास अधिकारी।
Read in your preferred language.

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद का मतदान बढ़ाने एवं शतप्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूकर करने हेतु आज पुलिस लाइन से आयोजित छात्र-छात्राओं की विशाल मतदाता जागरूकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने हरी झण्डी दिखाई रैली पुलिस लाइन से सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा से कचेहरी रोड होते हुए गांधी भवन परिसर में समाप्त हुई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को अवश्य मतदान करना चाहिए। उन्होने कहा कि जो छात्र-छात्रायें 18 वर्ष से ऊपर के है और अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाया है वह स्वयं एवं अपने परिवारीजनों के साथ मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान अवश्य करें। इसके उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी ने खाद्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर मौसमी फल एवं सब्जी आदि खाने हेतु जागरूकर करने गांधी भवन से शहीद उद्यान तक आयोजित छात्र-छात्राओं को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में सीडीअोि के अलावा डीडी  कृषि डा0 नन्द किशोर, सहायक आयुक्त सतीश कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, सीओ अंकित मिश्रा, वेणी माधव, आर्य कन्या, बैदिक विद्यामंदिर, किदवई, आर0आर0 कालेज आदि विद्यालयों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों आदि ने प्रतिभाग किया।