Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
भारत

हरदोई :न्याय पंचायत बाबटमऊ के प्राo विo तेरवा कुल्ली में शिक्षा चौपाल गोष्ठी का हुआ आयोजन

हरदोई : निपुण भारत मिशन के अंतर्गत माधोगंज ब्लाक के न्याय पंचायत बाबटमऊ के प्राथमिक विद्यालय तेरवाकुल्ली में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत अभिभावकों को खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गिरिजेश कटियार ने सभी को बताया कि दिसम्बर 2023 तक सभी विद्यालयों को निपुण बनाना है।निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए अपने बच
Share:
हरदोई :न्याय पंचायत बाबटमऊ के प्राo विo तेरवा कुल्ली में शिक्षा चौपाल गोष्ठी का हुआ आयोजन
Read in your preferred language.

हरदोई : निपुण भारत मिशन के अंतर्गत माधोगंज ब्लाक के न्याय पंचायत बाबटमऊ के प्राथमिक विद्यालय तेरवाकुल्ली में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत अभिभावकों को खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गिरिजेश कटियार ने सभी को बताया कि दिसम्बर 2023 तक सभी विद्यालयों को निपुण बनाना है।निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें, जिससे बच्चे पठन-पाठन में निपुण हो सकें।इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय तेरवाकुल्ली में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष,नीरज अवस्थी, नीरज कुमार (ए आर पी) कुलदीप (ए आर पी),शशिल कुमार(प्रधानाध्यापक प्रा वि तेरवा कुल्ली ), विद्यालय का समस्त स्टाफ, व बाबटमऊ न्याय पंचायत के कई विद्यालयों के अध्यापक एवम् अध्यापिकाएं तथा अभिभावक, तथा विद्यालय के बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार (ए आर पी)ने किया।