Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : जिलाधिकारी को मतदाता सूची प्रबंधन में प्रशस्ति पत्र सभी के सामूहिक प्रयास से जनपद को मिला सम्मान।

माननीय निर्वाचन आयोग की ओर से जनपद हरदोई के जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को मतदाता सूची प्रबंधन में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जनपद को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि को आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने जनपद वासियों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि जनपद वासियों की जागरूकता से ज
Share:
हरदोई : जिलाधिकारी को मतदाता सूची प्रबंधन में प्रशस्ति पत्र सभी के सामूहिक प्रयास से जनपद को मिला सम्मान।
Read in your preferred language.

माननीय निर्वाचन आयोग की ओर से जनपद हरदोई के जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को मतदाता सूची प्रबंधन में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जनपद को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि को आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने जनपद वासियों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि जनपद वासियों की जागरूकता से जेन्डर रेशियो बढ़कर 910 हो गया है। युवा मतदाताओं की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए अपनी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से जनपद को यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने उपस्थित पत्रकार बंधुओ से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के सुझाव लिए। अच्छे मतदान प्रतिशत वाले लेखपालों व ग्राम पंचायत अधिकारियों को सम्मानित करने का सुझाव भी बैठक में रखा गया। इस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक जवाब दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।