Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
उत्तर प्रदेश

हरदोई :विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

हरदोई : बिलग्राम ब्लाक के ग्राम पंचायत सदरियापुर के प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर माधौगंज के निपुण छात्राओं द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 24 के क्रम में प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद सरस्वती वंदना हुई। खंड विकास अधिकारी माधवगंज ने शासन द्वारा चलाई जा रही यो
Share:
हरदोई :विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन
Read in your preferred language.

हरदोई : बिलग्राम ब्लाक के ग्राम पंचायत सदरियापुर के प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर माधौगंज के निपुण छात्राओं द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 24 के क्रम में प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद सरस्वती वंदना हुई। खंड विकास अधिकारी माधवगंज ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सभी ग्रामीणों को अवगत कराया वह एलईडी वन द्वारा सचित्र वर्णन कराया। खंड शिक्षा अधिकारी माधवगंज ने शान द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं को विधिवत सभी को बताया। सभी निपुण बच्चों का खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज ने माला पहनाकर कर सम्मानित किया। विद्यालय द्वारा बच्चों के साथ वाद विवाद प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। वाद-विवाद प्रतियोगिता में नमन अच्छा तीन को प्रथम व प्रिंस कक्षा 5 को द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में मीनाक्षी कक्षा 4 प्रथम रचना कक्षा 3 द्वितीय अवनी कक्षा 1 को तृतीय स्थान दिया गया । कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था ग्राम प्रधान रामस्वरूप द्वारा की गयी। कार्यक्रम विभा गुप्ता (प्रधानाध्यापक), नीरज गुप्ता (प्रभारी प्रधानाध्यापक) नोडल शिक्षक संकुल सदरपुर), प्रियंका श्रीवास्तव,रमन त्रिवेदी,मो0 आबिद,नीतू सोनकर, प्रियंका गुप्ता व दोनों विद्यालयों की रसोईया मोजूद रहीं।सफल व सुंदर कार्यक्रम के लिए नोडल शिक्षक संकुल नीरज गुप्ता की खण्ड शिक्षा अधिकारी माधोगंज ने सराहना की।।