Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
भारत

हरदोई:बिलग्राम पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग

हरदोई (बिलग्राम)__पुलिस महानिदेशक लखनऊ उत्तर प्रदेश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बिलग्राम हरदोई के दोषी पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है विमलेश शुक्ला के अनुसार उनके पुत्र अभय शुक्ला व कनक तिवारी की शादी 12 जुलाई 2024 को ग्रेटर नोएडा में हुई थी 28 जुलाई 2024 को सा
Share:
हरदोई:बिलग्राम पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग
Read in your preferred language.

हरदोई (बिलग्राम)__पुलिस महानिदेशक लखनऊ उत्तर प्रदेश को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बिलग्राम हरदोई के दोषी पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है विमलेश शुक्ला के अनुसार उनके पुत्र अभय शुक्ला व कनक तिवारी की शादी 12 जुलाई 2024 को ग्रेटर नोएडा में हुई थी 28 जुलाई 2024 को सास ससुर ब देवर पति से लड़कर कनक प्लेट लेकर अलग रहने लगी कनक अपना रियल स्टेट का बिजनेस करती है 4 नवंबर 2024 को कनक व कनक के परिजनों ने पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर व महिला आयोग में शिकायत की जिसकी जांच पुलिस के द्वारा कीगई शिकायत सही नहीं पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज नही हुई 6 माह बीतने के बाद 7 मार्च 2025 को बिलग्राम पुलिस में रिपोर्ट लिखाई प्रार्थी विमलेश शुक्ला का मानना है कि पुलिस ने ना काउंसलिंग कराई ना कोई जांच की और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई आवेदक के द्वारा 25 थानों से सूचना मांगी गई जिसमें कनक के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई उसमें पुलिस के द्वारा लापरवाही को मानते हुए आवेदक विमलेश शुक्ला द्वारा पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र देकर दोषी पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है