Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई: काकोरी नहर से बरामद हुआ युवक का शव, शिनाख्त हुई

हरदोई लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में नहर से एक शव बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त पिहानी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव से लापता चल रहे रामेश्वर के रूप में परिजनों ने कपड़ों के आधार पर की। दरअसल अजीत कुमार ने गांव के वीरेन्द्र व सहदेव, हिल्लापुर निवासी ज्ञानू, महातिया व ननक्के के खिलाफ उसके खेत से गन्ना चोरी
Share:
हरदोई: काकोरी नहर से बरामद हुआ युवक का शव, शिनाख्त हुई
Read in your preferred language.

हरदोई लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में नहर से एक शव बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त पिहानी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव से लापता चल रहे रामेश्वर के रूप में परिजनों ने कपड़ों के आधार पर की। दरअसल अजीत कुमार ने गांव के वीरेन्द्र व सहदेव, हिल्लापुर निवासी ज्ञानू, महातिया व ननक्के के खिलाफ उसके खेत से गन्ना चोरी का मुकदमा 24 दिसंबर को दर्ज कराया था। अजीत ने लोगों पर ही अपने पिता रामेश्वर को गायब करने का शक जताया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। परिजन भी रामेश्वर की खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था। रविवार को शव मिलने की सूचना जब गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।

सवांददाता : कपिल श्रीवास्तव