Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
भारत

हरदोई :बिल्हौर हाईवे पर खमरिया गांव के पास मिला अज्ञात महिला का शव

गुरुवार को हरदोई जनपद के अंतर्गत थाना पाली के गांव खमरिया की पुलिया के पास एक अज्ञात महिला का शव खाई में पड़ा पाया गया.ग्रामीणों के मुताबिक शव कुछ लोगों के द्वारा 10:00 बजे के बाद देखा गया. लेकिन पूछताछ के डर की वजह से किसी ने बताने की हिम्मत नहीं कि धीरे-धीरे उसकी सुगबुगाहट बढ़ती गई और उसकी भनक पुल
Share:
Read in your preferred language.

गुरुवार को हरदोई जनपद के अंतर्गत थाना पाली के गांव खमरिया की पुलिया के पास एक अज्ञात महिला का शव खाई में पड़ा पाया गया.ग्रामीणों के मुताबिक शव कुछ लोगों के द्वारा 10:00 बजे के बाद देखा गया. लेकिन पूछताछ के डर की वजह से किसी ने बताने की हिम्मत नहीं कि धीरे-धीरे उसकी सुगबुगाहट बढ़ती गई और उसकी भनक पुलिस तक लगभग शाम के आसपास मिली. थाना अध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने गए. शव की शिनाख्त मौके पर मौजूद आसपास के ग्रामीणों ने नहीं की. इससे साफ होता है की महिला का शव पास के गांव का नहीं है. पुलिस के मुताबिक महिला या तो कहीं दुर्घटना का शिकार हुई या तो फिर घटना को अंजाम दिया गया और शव को यहां फेंका गया. थाना अध्यक्ष के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का पता लग पाएगा.