Tuesday, 15 September 2026 | 3:31 AM
भारत

हरदोई: हरियावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव के बाहर पेंड़ में फंदे से लटकता मिला किसान का शव!

.हरदोई: घर में 24 अप्रैल को बारात की तैयारी को लेकर घर में सभी हंसी खुशी से काम मेंजुटे हुए थे। इसी बीच अधेड़ पिता ने गांव के बाहर पश्चिम दिशा में एक यूकेलिप्टस के पेड़ में गमछा के फंदे से लटक कर जान दे दी। इस घटना को लेकर खुशियों की जगह है। पूरे परिवार में मातम पसर गया। हरियावां थानाक्षेत्र के लिलव
Share:
हरदोई: हरियावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव के बाहर पेंड़ में फंदे से लटकता मिला किसान का शव!
Read in your preferred language.


.हरदोई: घर में 24 अप्रैल को बारात की तैयारी को लेकर घर में सभी हंसी खुशी से काम मेंजुटे हुए थे। इसी बीच अधेड़ पिता ने गांव के बाहर पश्चिम दिशा में एक यूकेलिप्टस के पेड़ में गमछा के फंदे से लटक कर जान दे दी। इस घटना को लेकर खुशियों की जगह है। पूरे परिवार में मातम पसर गया।

हरियावां थानाक्षेत्र के लिलवल गांव निवासी अनिल खेती किसानी का काम करता था। उनके तीन पुत्र नीरज,धीरज, अंकित व दो पुत्रियां हैं।एक की शादी हो चुकी है दूसरे स्थान पर धीरज की 24 अप्रैल को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र गांव गनीपुर बारात जानी है, जिसकी तैयारियां घर पर जोरों से चल रही थी। सभी हंसी-खुशी से काम कर रहे थे।

इसी बीच किसी बात से खफा होकर अनिल गांव के बाहर पश्चिम दिशा में एक यूकेलिप्टस के पेड़ से गमछे के फंदे से लटक कर जान दे दी। थानाध्यक्ष से भावना भारद्वाज ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आत्महत्या करने की वजह से परिजन खुद को बता रहे अनजान
.