Tuesday, 15 September 2026 | 4:20 AM
भारत

हरदोई : पाली भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक लोकतांत्रिक संगठन के द्वारा किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का संचालन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा हरदोई द्वारा जनपद की निकाय नगर पंचायत पाली में आवास योजना के लाभार्थियों से पैसा लेकर ग्राम पंचायत में आवास बनवाए गए हैं. जिसके संबंध में भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक लोकतांत्रिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू के नेतृत्
Share:
हरदोई : पाली भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक लोकतांत्रिक संगठन के द्वारा किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
Read in your preferred language.

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का संचालन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा हरदोई द्वारा जनपद की निकाय नगर पंचायत पाली में आवास योजना के लाभार्थियों से पैसा लेकर ग्राम पंचायत में आवास बनवाए गए हैं. जिसके संबंध में भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक लोकतांत्रिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू के नेतृत्व में 20 अक्टूबर को पाली नगर पंचायत में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक स्तर पर धांधली हुई हैं. जिसके संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर पंचायत के संबंधित अधिकारियों को दिया गया. जिसमें उन्हें 15 दिन का टाइम देकर जांच कराकर पात्र लोगों को आवास दिलाए जाने की मांग की गई है. अगर उनकी मांगे ना मानी गई तो एक व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा तथा अपात्र लोगों को पैसा लेकर आवास दिए गए हैं .उनसे धन रिकवरी की मांग की गई है तथा भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है. इस मौके पर मिशन आत्म संतुष्टि के संरक्षक व किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू व प्रवीण सिंह राजन, राजेश सिंह ,सुरजीत सिंह ,धर्म सिंह ,अंकित कुमार कुशवाहा, राजा बाबू ,गौतम सिंह ,कबीर शाह, सुरेश मिश्रा, मोनू श्रीवास्तव, अंकित सिंह परमार ,अनुज पाठक ,नरेंद्र कश्यप आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे.