Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
भारत

हरदोई :अवैध मदिरा निर्माण, तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश हेतु चलाया जायेगा वृहद अभियानः-डीएम

हरदोई : जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मंगला प्रसाद सिंह ने जनपद में अवैध मदिरा निर्माण, तस्करी एवं बिक्री की तथा अवैध स्प्रिट, अलकोहल के परिवहन पर अंकुश लगाने तथा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शतप्रतिशत प्राप्त करने हेतु आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त रूप से पांच टीमों का गठन किया है और गठित टीमों द
Share:
हरदोई :अवैध मदिरा निर्माण, तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश हेतु चलाया जायेगा वृहद अभियानः-डीएम
Read in your preferred language.

हरदोई : जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मंगला प्रसाद सिंह ने जनपद में अवैध मदिरा निर्माण, तस्करी एवं बिक्री की तथा अवैध स्प्रिट, अलकोहल के परिवहन पर अंकुश लगाने तथा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शतप्रतिशत प्राप्त करने हेतु आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त रूप से पांच टीमों का गठन किया है और गठित टीमों द्वारा 20 अगस्त से 05 सितम्बर 2023 तक अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री, तस्करी तथा अल्कोहल परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नियमित अभियान चलाकर कर चेकिंग की जायेगी।
जिलाधिकारी ने तहसील स्तरीय गठित सभी टीमों को निर्देश दिये है कि 20 अगस्त से 05 सितम्बर 2023 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर प्रत्येक दिन दबिश करें और प्रभावी प्रवर्तन कार्य हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन प्रवर्तन, राज्य कर अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए यथावश्यक सहयोग लें और पूर्ण मनोयोग से संबंधित थाने से पुलिस बल का सहयोग लेते हुए विशेष प्रवर्तन कार्य करना सुनिश्चित करें और अन्य प्रान्तों की जनपद से लगी सीमा पर विशेष सतर्कता बरते तथा किसी भी दशा में अवैध मदिरा की तस्करी न होने दें और अवैध मदिरा कार्य में संलिप्त माफियाओं, तस्करों के विरूद्व गैंगेस्टर एवं गुण्डा एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही करें। उन्होने कहा है कि अभियान के दौरान प्रवर्तन कार्य से जुड़े कार्मिको को कोई अवकाश देय नहीं होगा और विशेष स्थिति में अवकाश पर जाने से पहले जिला आबकारी अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।