Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई :थाना पिहानी पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर अन्तर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार किया

हरदोई : थाना पिहानी क्षेत्रांतर्गत ई-रिक्शा, मोबाइल फोन चुराने व ई-रिक्शा के मालिक शैलेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम साहूपुर थाना मैगलगंज जनपद लखीमपुरखीरी का सदोष मानव वध करने के संबंंध में दिनांक 18.12.2023 को थाना पिहानी पर मु0अ0सं0 760/23 धारा 379/304 भादवि0 पंजीकृत किया गय
Share:
हरदोई :थाना पिहानी पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर अन्तर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार किया
Read in your preferred language.

हरदोई : थाना पिहानी क्षेत्रांतर्गत ई-रिक्शा, मोबाइल फोन चुराने व ई-रिक्शा के मालिक शैलेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम साहूपुर थाना मैगलगंज जनपद लखीमपुरखीरी का सदोष मानव वध करने के संबंंध में दिनांक 18.12.2023 को थाना पिहानी पर मु0अ0सं0 760/23 धारा 379/304 भादवि0 पंजीकृत किया गया था जिसमें प्रकाश में आये एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूर्व में ही मा0 न्यायालय द्वारा जेल भेजा जा चुका है जिसकी निशादेही पर ई-रिक्शा भी बरामद किया गया तथा उक्त घटना में अन्य 02 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा दोनों अभियुक्तों पर 10000-10000 रुपयें का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इसी क्रम में आज दिनांक 20.02.2024 को थाना पिहानी पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त सचिन पाल पुत्र जयराम पाल उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम महमद हदब थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर को मुखबिर की सूचना पर लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेल पंडरवा फ्लाई ओवर के निकट से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से ई-रिक्शा चालक का मोबाइल फोन बरामद हुआ जिसको पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायलय के समक्ष पेश करने हेतु न्यायालय लेकर जाते समय अभियुक्त सचिन पाल द्वारा टॉयलेट करने के लिए बोला गया जिसपर गाड़ी रोककर अभियुक्त को टॉयलेट हेतु उतारा गया, तभी उसके द्वारा मौका पाकर सिपाही से राइफल छीनकर भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिसमें अभियुक्त दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया एवं मुठभेड़ के दौरान 02 आरक्षी( राजेन्द्र यादव व संदीप यादव) भी घायल हो गए, अभियुक्त को वहद ग्राम दरियाईपुरवा के निकट से मय सरकारी राइफल के गिरफ्तार किया गया, घायल अभियुक्त व दोनों आरक्षियों को उपचार हेतु सीएचसी पिहानी ले जाया गया ।

पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सचिन पाल का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0 313/17 धारा 411/413 भादवि0 थाना कलान, शाहजहांपुर ।
  2. मु0अ0सं0 41/18 धारा 379/411 भादवि0 थाना सदर बाजार, शाहजहांपुर ।
  3. मु0अ0सं0 42/18 धारा 147/148/149/307 भादवि0 थाना सदर बाजार शाहजहांपुर ।
  4. मु0अ0सं0 45/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सदर बाजार शाहजहांपुर ।
  5. मु0अ0सं0 118/17 धारा 393 भादवि0 कोतवाली शहर, शाहजहांपुर ।
  6. मु0अ0सं0 766/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सदर बाजार शाहजहांपुर ।
  7. मु0अ0सं0 193/17 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली शहर, शाहजहांपुर ।
  8. मु0अ0सं0 27/18 धारा 379/411 भादवि0 थाना जलालाबाद, शाहजहांपुर