Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
भारत

हॉटनेस का तड़का लगाती दिखी हार्दिक की वाइफ,डिविलियर्स के आउट होते ही बेटे को आया गुस्सा,

रविवार को IPL में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुए मुकाबले में RCB ने MI को 54 रनों से हरा दिया। बेंगलुरु के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel ) ने शानदार बॉलिग करते हुए IPL में अपनी पहली हैट्रिक लगाई। मैच के दौरान MI की टीम दबाव में नजर आई रोहित शर्मा (Rohit Sharma
Share:
हॉटनेस का तड़का लगाती दिखी हार्दिक की वाइफ,डिविलियर्स के आउट होते ही बेटे को आया गुस्सा,
Read in your preferred language.

रविवार को IPL में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुए मुकाबले में RCB ने MI को 54 रनों से हरा दिया। बेंगलुरु के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel ) ने शानदार बॉलिग करते हुए IPL में अपनी पहली हैट्रिक लगाई। मैच के दौरान MI की टीम दबाव में नजर आई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और क्विंटन डी कॉक के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई अंक को नहीं छू सका। मुंबई की हार के बाद से उनके समर्थक निराश नजर आए तो बेंगलुरु ने फैंस ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान खिलाड़ियों की पत्नी भी अलग-अलग अंदाज में दिखाई दीं। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वाइफ नताशा स्टेनकोविक (natasha stankovic) एक बार फिर ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दीं तो रोहित की वाइफ मैच के दौरान उदास नजर आईं। इन सबके बीच एबी डिविलियर्स के के बेटे ने पिता के आउट होने के बाद गुस्से से अपना हाथ कुर्सी पर दे मारा। आइए ऑफ दी फील्ड दिखाते हैं कुछ रोचक फोटोज।
मैच के दौरान VIP गैलरी में बैठी युजेन्द्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा। अपने पति की टीम को चीयर करती धनाश्री वर्मा।
मैच के दौरान एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनिएल और उनके मैच टीम को चीयर करते हुए। डिविलियर्स इस मैच में कोई खास कमाल नहीं दिखा सके।
मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह मैच के दौरान निराश नजर आईं। हालांकि इस मैच में रोहित ने शानदार खेल दिखाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
एबी डिविलियर्स (AB De Villers) का बल्ला इस मैच में खामोश रहा। वो 11 रन बनाकर आउट हो गए। डिविलियर्स के आउट होते ही स्टेडियम में बैठा बेटा मायूस हो गया और गुस्से में कुर्सी पर हाथ दे मारा
सचिन तेंदुलकर और जहीर खान मुंबई इंडियंस की टीम के खराब प्रदर्शन को देखकर उदास नजर आए
मैच के दौरान स्माइल देतीं युजेन्द्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा। चहलकी पत्नी अक्सर अपनी फोटो सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं।