Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में श्री बाला जी जनसेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मेमरान (शिवजी एवं दुर्गाजी मंदिर के पास) में बुधवार को श्री बाला जी जनसेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन का शुभ कार्य देवी जागरण कर्ता श्री रामनिवास उर्फ मोतीलाल जी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर
Share:
फर्रुखाबाद में श्री बाला जी जनसेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मेमरान (शिवजी एवं दुर्गाजी मंदिर के पास) में बुधवार को श्री बाला जी जनसेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन का शुभ कार्य देवी जागरण कर्ता श्री रामनिवास उर्फ मोतीलाल जी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

केंद्र में मिलेंगी एक ही छत के नीचे सुविधाएँ

श्री बाला जी जनसेवा केंद्र में आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की सरकारी व गैर-सरकारी ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।  इनमें प्रमुख रूप से आधार से एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, मूलनिवास प्रमाणपत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र, विकलांग प्रमाणपत्र, विधवा पेंशन फार्म, पैन कार्ड आवेदन व लेमीनेशन, खतौनी की नकल, बजीफा फार्म, एलईडी बल्ब रिपेयर, समस्त ऑनलाइन कार्य इन सभी सेवाओं को तेज, सरल और संतोषजनक ढंग से प्रदान करने का आश्वासन केंद्र संचालक प्रो० जितेन्द्र कुमार शाक्य ने दिया।

उद्घाटन समारोह में जुटा जनसमूह

उद्घाटन अवसर पर डॉ.धर्मवीर सिंह शाक्य उत्तर प्रदेश प्रभारी दस्तक मीडिया ग्रुप, लक्ष्मीनारायण गौतम भूतपूर्व जिला बचत अधिकारी, ओमकार शाक्य, मुकेश यादव, दीपक श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, रवि शाक्य, जागेन्द्र शाक्य, कैप्टेन रामौतार माथुर, प्रवेश कुमार शाक्य, श्री विष्णुदयाल शाक्य, राजकमल शाक्य, श्रीमती कुसुमा देवी, गुड्डी देवी, सुमन देवी, हिर्देश शाक्य, अधिवक्ता अतुल कुमार शाक्य, दिनेश शाक्य, अंकुर पाल, सौम्यव शाक्य, सौम्या शाक्य, नीलू शाक्य, संजू श्रीवास्तव, पंकज शाक्य, अंकित शाक्य, अंकित श्रीवास्तव, सागर शाक्य, अजीत शाक्य, प्रियम शाक्य, आकाश वर्मा, विकास वर्मा, डॉ. अमित कुमार शुक्ल, श्री राजेश मिश्रा, रामविलास दिवाकर, रजत झा, विपुल शाक्य, पारस शाक्य, सुधांशु शाक्य, अरविन्द शाक्य, राकेश चन्द्र शाक्य, महेश चन्द्र शाक्य, संतोष शाक्य, सुमित शाक्य, रामकिशन शाक्य, अनुभव शाक्य, बोबी शाक्य, अभिषेक शाक्य आदि समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत

केंद्र के उद्घाटन से मोहल्ला मेमरान सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब प्रमाणपत्र, पेंशन, बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा गांव-क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। यह खबर स्थानीय लोगों के लिए न केवल एक नई सुविधा की शुरुआत है, बल्कि समाज में सेवा भावना और सहयोग का भी प्रतीक है।