Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
भारत

फर्रुखाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह, मेधावी छात्रों, किसानों व कर्मचारियों को सम्मानित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में आज कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा० कारागार मंत्री श्री सुरेश राही जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में जनपद के समस्त जनप्रतिनिधिय
Share:
फर्रुखाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह, मेधावी छात्रों, किसानों व कर्मचारियों को सम्मानित।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में आज कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा० कारागार मंत्री श्री सुरेश राही जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमर बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

समारोह में जिले के मेधावी छात्रों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने पुरस्कृत प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के साथ हुआ, जहां सभी ने मिलकर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि बनाए रखने का संकल्प लिया।