Saturday, 31 October 2026 | 9:53 PM
उत्तर प्रदेश

सरकार अयोध्या में मस्जिद के लिए भी ट्रस्ट बनाए- शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा है कि सरकार को अयोध्या में मस्जिद के लिए धन उपलब्ध कराना चाहिए। खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि, 'भाजपा लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांट रही है। अगर सरकार मंदिर के लिए ट्रस्ट बना सकती है तो एक अन्य ट्रस्ट बनाकर
Share:
सरकार अयोध्या में मस्जिद के लिए भी ट्रस्ट बनाए- शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा है कि सरकार को अयोध्या में मस्जिद के लिए धन उपलब्ध कराना चाहिए।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि, 'भाजपा लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांट रही है। अगर सरकार मंदिर के लिए ट्रस्ट बना सकती है तो एक अन्य ट्रस्ट बनाकर मस्जिद के लिए भी धन क्यों नहीं दे सकती।'

पवार यहां बुधवार को अपनी पार्टी के राज्य सम्मेलन में भाग लेने आए थे। सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए उत्तर प्रदेश के बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा, 'सरकार ने युवाओं के लिए एक मासिक राशि की घोषणा की है, लेकिन इसमें संदेह है कि उन तक पैसा पहुंच पाएगा या नहीं। समय की मांग युवाओं को काम का अधिकार देने की है।'

पवार ने कहा कि ऐसा अवसरों की कमी के वजह से है। युवा आजीविका के लिए मुंबई जैसे शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं।

उन्होंने राकांपा कार्यकर्ताओं से राज्य व देश में बदलाव लाने का आह्वान किया