Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे के नये महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने संभाला पदभार

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के नये महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने आज गोरखपुर मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने रेलवे अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और बेहतर संचालन एवं यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। श
Share:
गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे के नये महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने संभाला पदभार
Read in your preferred language.

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के नये महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने आज गोरखपुर मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने रेलवे अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और बेहतर संचालन एवं यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

श्री बोरवणकर ने स्पष्ट किया कि रेलवे की प्राथमिकता यात्री सुरक्षा, समयपालन और स्वच्छता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रेनों की समयबद्धता में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यात्री सुविधाओं का विस्तार और स्टेशनों पर आधुनिकता लाने के लिए योजनाओं को तेजी से लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

महाप्रबंधक ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे विशाल नेटवर्क और अत्यधिक यात्रियों की आवाजाही वाला जोन है, ऐसे में यात्री संतुष्टि सुनिश्चित करना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

श्री उदय बोरवणकर के पदभार संभालने के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यकुशलता और विकास की गति को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।