Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 22 जून 2025 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रविवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। यह कार्यक्रम सरकार की 'जन-सेवा सर्वोपरि' नीति के अंतर्गत आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अ
Share:
गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 22 जून 2025 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रविवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। यह कार्यक्रम सरकार की 'जन-सेवा सर्वोपरि' नीति के अंतर्गत आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं लेकर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनसमस्याओं का निस्तारण तय समयावधि में किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाधान केवल औपचारिकता न हो, बल्कि उसका स्थायी प्रभाव दिखना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ जी ने यह भी निर्देशित किया कि समस्या समाधान के उपरांत संबंधित व्यक्ति से फीडबैक जरूर लिया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि समाधान प्रभावी रहा है या नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक की सेवा और सुरक्षा है। किसी भी नागरिक को प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।"

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा एवं दूर-दराज़ के ग्रामीणजन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री की सहजता और संवेदनशीलता ने जनमानस में भरोसा और मजबूत किया। मुख्यमंत्री का यह संवादात्मक व जनहितकारी प्रयास शासन और जनता के बीच विश्वास की एक मजबूत कड़ी के रूप में उभर रहा है। आपकी बात, सरकार के साथ — यही है 'जनता दर्शन' का उद्देश्य।