Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 AM
भारत

गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्र
Share:
गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश
Read in your preferred language.

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना ही सुशासन की असली पहचान है।

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उसकी शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन की समृद्धि और खुशहाली के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर नागरिक की समस्या का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाएगा।

जनता दर्शन कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों से लोगों में भरोसा और उत्साह देखने को मिला।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियमित रूप से जनता दर्शन आयोजित कर सीधे जनता से संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कराते हैं।