Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 AM
उत्तर प्रदेश

गोण्डा- अभिषेक गोस्वामी को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

गोण्डा- विधानसभा कर्नलगंज की ग्राम पंचायत भीतिहा निवासी डॉक्टर अभिषेक गोस्वामी कई वर्षो से आम आदमी पार्टी की सेवा करते हुये पार्टी को लम्बा समय देने वाले अभिषेक गोस्वामी के आम आदमी पार्टी छोड़ने पर समाजवादी पार्टी ने उन्हें अहम दायित्व सौंपा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनु
Share:
गोण्डा- अभिषेक गोस्वामी को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
Read in your preferred language.

गोण्डा- विधानसभा कर्नलगंज की ग्राम पंचायत भीतिहा निवासी डॉक्टर अभिषेक गोस्वामी कई वर्षो से आम आदमी पार्टी की सेवा करते हुये पार्टी को लम्बा समय देने वाले अभिषेक गोस्वामी के आम आदमी पार्टी छोड़ने पर समाजवादी पार्टी ने उन्हें अहम दायित्व सौंपा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर करनैलगंज तहसील क्षेत्र के भितिहा गाँव निवासी अभिषेक गोस्वामी को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उक्त मनोनयन युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि द्वारा किया गया है। अभिषेक गोस्वामी के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर विजय गोस्वामी जिला सचिव समाजवादी पार्टी, पूर्व मंत्री/सपा प्रत्याशी कर्नलगंज योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक कटरा बाजार बैजनाथ दुबे शिवाकांत गोस्वामी, संतोष तिवारी, गोंडा सदर प्रत्याशी सूरज सिंह, अवधराज गोस्वामी एडवोकेट, प्रिंस कुमार,शिवाकांत गोस्वामी एडवोकेट,विजय बाबा,दिलीप गोस्वामी समेत अन्य तमाम समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है

द दस्तक 24से मंडल ब्यूरो चीफ देवीपाटन अनिल कुमार मौर्य