Tuesday, 15 September 2026 | 3:52 AM
भारत

गोंडा: रवि गोस्वामी बने सफाई कर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष,संगठन के साथियों का जताया आभार

कर्नलगंज, गोंडा ज़िला । तहसील मुख्यालय के ब्लाक कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम कुम्हरौरा निवासी सरल एवं सादगी स्वभाव के कहे जाने वाले सफाई कर्मी रवि कुमार गोस्वामी अपनी व्यवहार कुशलता के चलते शुक्रवार को उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक कर्नलगंज अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उ
Share:
गोंडा: रवि गोस्वामी बने सफाई कर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष,संगठन के साथियों का जताया आभार
Read in your preferred language.
कर्नलगंज, गोंडा ज़िला । तहसील मुख्यालय के ब्लाक कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम कुम्हरौरा निवासी सरल एवं सादगी स्वभाव के कहे जाने वाले सफाई कर्मी रवि कुमार गोस्वामी अपनी व्यवहार कुशलता के चलते शुक्रवार को उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक कर्नलगंज अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उक्त जानकारी देते हुए रवि कुमार गोस्वामी ने बताया संघ के भगवान भगत सिंह,हरिशंकर, अखिलेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह,शैलेन्द्र कुमार, मधुराज तथा जितेन्द्र सिंह की विशेष उपस्थिति में शुक्रवार को उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर रवि कुमार गोस्वामी ने संघ के सभी साथियों का हृदय से आभार जताया है। वहीं शुभचिंतकों, सहयोगियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।