Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
भारत

गोण्डा: बारात से लौट रही स्कार्पियो गाड़ी ट्रक से टकराने के बाद घुसी दुकान में , आधा दर्जन घायल ।

गोण्डा। तरब गंज थाना क्षेत्र में बीती रात्रि में बेलसर कस्बे के चौराहे पर एक ट्रक से स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के वेग से स्कॉर्पियो गाड़ी करीब 20 मीटर घिसडती हुई एक दुकान में जा घुसी। जिससे स्कॉर्पियो सवार ग्राम दुबहा राय थाना कटरा बाजार निवासी फतेह बहादुर सिंह, र
Share:
गोण्डा: बारात से लौट रही स्कार्पियो गाड़ी ट्रक से टकराने के बाद घुसी दुकान में , आधा दर्जन घायल ।
Read in your preferred language.

गोण्डा। तरब गंज थाना क्षेत्र में बीती रात्रि में बेलसर कस्बे के चौराहे पर एक ट्रक से स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के वेग से स्कॉर्पियो गाड़ी करीब 20 मीटर घिसडती हुई एक दुकान में जा घुसी। जिससे स्कॉर्पियो सवार ग्राम दुबहा राय थाना कटरा बाजार निवासी फतेह बहादुर सिंह, राजीव कुमार सिंह, सत्यजीत सिंह, अवनीश कुमार व शेखर शुक्ला घायल हो गए। तथा दुकान दार का लाखो का नुकसान हो गया। यह सभी घायल ग्राम पंचायत परास में बारात आये थे। वापस लौटते वक्त यह हादसा हुआ।जिसमे फतेह बहादुर का इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

करनैलगंज से रिपोर्टर लाल मणि शुक्ला