Tuesday, 15 September 2026 | 12:01 PM
उत्तर प्रदेश

गोण्डा:कोतवाली कर्नलगंज में लव जेहाद का पहला मुकदमा दर्ज

कर्नलगंज /गोंडा: योगी सरकार के सख्त कानून के बाद भी उत्तरप्रदेश में लवजेहाद का खेल जारी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ताजा मामला कर्नलगंज थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है,जहां अल्पसंख्यक समुदाय का एक युवक गांवो में घूम घूमकर चूड़ी व कास्मेटिक सामानों को बेचने का कार्य करता है।
Share:
Read in your preferred language.

कर्नलगंज /गोंडा: योगी सरकार के सख्त कानून के बाद भी उत्तरप्रदेश में लवजेहाद का खेल जारी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ताजा मामला कर्नलगंज थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है,जहां अल्पसंख्यक समुदाय का एक युवक गांवो में घूम घूमकर चूड़ी व कास्मेटिक सामानों को बेचने का कार्य करता है। इसी बीच क्षेत्र के एक गाँव में दूसरे सम्प्रदाय की एक लड़की को सौन्दर्य प्रशाधन बेंचने के बहाने अपने प्रेम जाल में फँसाया और फिर एक दिन उसे कस्बे में अपनी दुकान पर बुलाया और फिर वहीं एक वकील के माध्यम से एक वैवाहिक दस्तावेज तैयार करवाकर बगैर जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के लड़की का धोखे से धर्म परिवर्तन दर्शाकर उसके मूल नाम के आगे बानो लगाकर हस्ताक्षर करा लिया जिसमें आरोपी युवक ने अपने ही मां-बाप को गवाह बनाकर उसे घर ले आये। मामले की जानकारी होने पर लड़की के परिजन जब आरोपी नियाज के घर गये तो आरोपी के परिजनों ने अभद्रता करते हुये कहा कि तुम्हारी लड़की का धर्म परिवर्तन हो गया है। अब यहाँ से भाग जाओ। इस घटना से आहत परिजन कोतवाली पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने तत्काल हरकत में आकर और पीड़ित का मुकदमा दर्ज करके लड़की को बरामद कर लिया है। मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर सदर बाजार निवासी नियाज़ अहमद पुत्र शमीम,सलमा बानो पत्नी शमीम और शमीम अहमद को पुलिस तेजी से तलाश रही है। उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले को बड़ी गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।