भारत
गोण्डा : रामलीला मैदान में बुधवार को सपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव
कर्नलगंज, गोण्डा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर्नलगंज के रामलीला मैदान में बुधवार को आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारी करवा रहे समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद उ
Read in your preferred language.
कर्नलगंज, गोण्डा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर्नलगंज के रामलीला मैदान में बुधवार को आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारी करवा रहे समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद उर्फ पप्पू ने दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्राइवेट हेलीकाप्टर से कर्नलगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आयेंगे। उनके द्वारा सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की जायेगी, जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान में विशाल मंच के साथ चारों तरफ बल्ली आदि से बैरिकेटिंग कराई जा रही है। उनका हेलीकॉप्टर कन्हैयालाल इण्टर कालेज के खेल मैदान में उतरेगा। जहां से वह सीधे रामलीला मैदान आयेंगे। उन्होंने बताया कि जनसभा में पार्टी के पदाधिकारी/कार्यकर्ता सहित करीब 25000 जनता प्रतिभाग करेगी। जिसकी सम्पूर्ण तैयारी की गहनता से मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं किसी तरह की कोई कमी न रहने पाये इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सपा नेता नजीर इंडियन, अकबाल रजा कुरेशी, माधव सोनी, चिस्ती रजा कुरेशी, आबिद रजा व नकी सिद्दीकी आदि लोग व्यवस्था देख रहे थे।