2022 में गोवा की राजनीति के परिदृश्य को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि पार्टी की ओर से उन्हें प्रोजेक्ट करने का फैसला लिया गया है और इसमें 40 में से 30 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को कहा कि 2022 राज्य विधानसभा चुनावों (2022 state Assembly elections) के लिए वे भारतीय जनता पार्टी का चेहरा होंगे। सावंत ने बताया कि भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि 2022 के चुनावों में उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने का फैसला लिया है। इस बैठक के दौरान राज्य पार्टी अध्यक्ष सदानंद तानावडे ने यह ऐलान किया है कि अगला चुनाव मेरी अगुवाई में लड़ा जाएगा। 2019 के मार्च में मुख्यमंत्री के पद को संभालने वाले प्रमोद सावंत ने कहा कि उनकी सरकार की उपलब्धियों के आधार पर भाजपा 40 में से 30 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
भारत
गोवा CM का दावा- बनेंगे 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी का चेहरा
2022 में गोवा की राजनीति के परिदृश्य को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि पार्टी की ओर से उन्हें प्रोजेक्ट करने का फैसला लिया गया है और इसमें 40 में से 30 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को कहा कि 2022 राज्य विधानसभा चुनावों (2022 state Assembly
Read in your preferred language.