Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
भारत

गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा तो युवक को मिले 25,000 रुपये, लोग तरीका पूंछने लगे

सोशल मीडिया पर एक युवक की ब्रेकअप की स्टोरी वायरल हो रही है. जिसमें उसने दावा गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उसे 25 हजार रुपये मिले हैं. युवक का कहना है कि ग्रर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दिया, इस वजह से हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड की तरफ से उसे ये राशि मिली. युवक का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ह
Share:
गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा तो युवक को मिले 25,000 रुपये, लोग तरीका पूंछने लगे
Read in your preferred language.

सोशल मीडिया पर एक युवक की ब्रेकअप की स्टोरी वायरल हो रही है. जिसमें उसने दावा गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उसे 25 हजार रुपये मिले हैं. युवक का कहना है कि ग्रर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दिया, इस वजह से हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड की तरफ से उसे ये राशि मिली. युवक का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

दरअसल, प्रतीक आर्यन नाम के युवक ने ट्वीट कर बताया कि उसका एक लड़की पर दिल आ गया था. दोनों के बीच रिलेशन शुरू हुआ. इस बीच ब्रेकअप होने की स्थिति में प्रतीक और युवती के दिमाग में 'हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड' का आइडिया आया. इसके तहत दोनों ने एक संयुक्त बैंक अकाउंट खुलवाया और इसमें हर महीने दोनों 500-500 रुपये जमा करते थे. कंडीशन ये थी कि जो धोखा खाएगा उसे सारा पैसा मिलेगा.प्रतीक ने बताया कि दो साल बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दिया. इसलिए Heartbreak Insurance Fund में जमा किए 25,000 रुपये उसे मिल गए. प्रतीक ने ब्रेकअप की कहानी को अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया जो वायरल हो गया.