Tuesday, 15 September 2026 | 5:30 AM
उत्तर प्रदेश

युवती से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रेप, एफआईआर दर्ज

लखनऊ के कैंट थाना में कानपुर की रहने वाली युवती ने सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि आरोपी ने नौकरी के बहाने अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर रेप किया। साथ ही अश्लील फोटो खींच कर सालों से शारीरिक शोषण कर रहा है। कानपुर बर्रा
Share:
युवती से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रेप, एफआईआर दर्ज
Read in your preferred language.

लखनऊ के कैंट थाना में कानपुर की रहने वाली युवती ने सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि आरोपी ने नौकरी के बहाने अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर रेप किया। साथ ही अश्लील फोटो खींच कर सालों से शारीरिक शोषण कर रहा है।
कानपुर बर्रा निवासी युवती का आरोप है कि करीब सात साल पहले उसके मोबाइल नंबर पर कैंट सदर के रहने वाले श्याम धानुक नाम के युवक का गलती से फोन आया। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह सरकारी विभाग में चालक है और उसके मामा सीएम की गाड़ी चलाते हैं। श्याम ने युवती को सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही।
उसकी बातों में आकर 6 जून 2015 को उसके घर लखनऊ आई। जहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गलत काम किया। होश में आने पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने पिस्टल लगाकर उसको धमकाया और उसका अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।
इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर कानपुर और लखनऊ में युवती के साथ कई बार गलत काम किया।
14 जून 2020 को युवती के परिजनों ने उसकी शादी कर दी। इस बात की जानकारी होने पर उसकी अश्लील फोटो को उसके ससुराल और मायके वालों को भेज दी। जिससे शादी टूट गई। जिसके बाद एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास से मिलकर मामले की शिकायत की। एडीसीपी के आदेश पर गुरुवार को कैंट पुलिस ने आरोपी श्याम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।