Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

घर के बाहर से किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, मामला कैंट का

लखनऊ के कैंट इलाके में तीन युवकों ने घर के बाहर से किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के चंगुल से छूटी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती नानी और मां को बताई। दूसरी तरफ पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसे तलाश रही थी। वहीं
Share:
घर के बाहर से किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, मामला कैंट का
Read in your preferred language.

लखनऊ के कैंट इलाके में तीन युवकों ने घर के बाहर से किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के चंगुल से छूटी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती नानी और मां को बताई।
दूसरी तरफ पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसे तलाश रही थी। वहीं, किशोरी अपनी मां के साथ थाने पहुंच गई। पुलिस पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इलाके के तीन युवकों को हिरासत में लेकर मामले से जुड़े तथ्यों के विषय में पूछताछ कर रही है।
बाराबंकी के सफेदाबाद निवासी पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी बेटी पिछले दिनों अपनी नानी के घर लखनऊ आई थी। जहां 27 जून की रात करीब नौ बजे नल पर बर्तन धोने के लिए निकली और फिर नहीं लौटी। कई जगह तलाश के बाद अगले दिन थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हम लोग तलाश कर ही रहे थे कि रात में बेटी घर लौट आई। उसने बताया कि तीन अंजान युवक उसको धमकी देते हुए साथ ले गए और उसके साथ गलत काम किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। वह तीनों को इससे पहले कभी नहीं देखा।

डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी कैंट अभिनव के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। छात्रा के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया जा रहा है। साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।