Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
भारत

गिल ने 31 दिसंबर को अपने हाथों से लिखे 2023 के न्यू इयर रेजोल्यूशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की

भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने 2023 सीजन पर विचार करते हुए कहा कि यह शानदार अनुभवों, एंटरटेनमेंट और सीख से भरा था। गिल ने 31 दिसंबर को अपने हाथों से लिखे 2023 के न्यू इयर रेजोल्यूशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। गिल ने लिखा, 2023 के खत्म होने के साथ, यह साल अनुभवों, मौज-मस्ती और अन्य बेह
Share:
गिल ने 31 दिसंबर को अपने हाथों से लिखे 2023 के न्यू इयर रेजोल्यूशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की
Read in your preferred language.

भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने 2023 सीजन पर विचार करते हुए कहा कि यह शानदार अनुभवों, एंटरटेनमेंट और सीख से भरा था। गिल ने 31 दिसंबर को अपने हाथों से लिखे 2023 के न्यू इयर रेजोल्यूशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।
गिल ने लिखा, 2023 के खत्म होने के साथ, यह साल अनुभवों, मौज-मस्ती और अन्य बेहतरीन सीख से भरा रहा है। साल का एंड प्लान के मुताबिक नहीं हुआ, लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि हम अपने लक्ष्य के करीब आ गए और अपना सब कुछ झोंक दिया। मैं अपने गोल्स साल 2024 में पूरे करूंगा।
गिल ने साल का समापन 7 शतकों के साथ किया, जो कि कोहली से केवल एक कम है और IPL में ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे। गिल भारत के लिए वर्ल्ड कर नहीं जीत सके, लेकिन अपना बेस्ट एफर्ट देकर फाइनल तक का रास्ता तय किया।
गिल नवंबर 2023 में दुनिया के नंबर-1 वनडे बैटर भी बने थे। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी। बाबर 951 दिन तक नंबर-1 पर रहे। गिल को साथ ही ICC ने नवंबर के महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड भी दिया था।
दिसंबर 2023 में शुभमन गिल को IPL टीम गुजरात टाइटंस की भी कप्तानी मिली। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के टीम छोड़ने की वजह से यह बदलाव हुआ। गिल IPL में 91 मैच खेल चुके है।