Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

गाज़ीपुर -राहुल गांधी देश के असली हीरो न झुकेंगे,न टुटेगे डॉ: जनक कुशवाहा

गाजीपुर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सरजू पांडे पार्क में राहुल गांधी जी के अलोकतांत्रिक तरीके से उनकी सदस्यता रद्द करने एवं अदानी और मोदी के संबंधों पर जवाब ना देने को लेकर काले दुपटे पहनकर सत्याग्रह किया गया कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह के दौरान कहा कि यह तानाशाही का जीता जागता
Share:
गाज़ीपुर -राहुल गांधी देश के असली हीरो न झुकेंगे,न टुटेगे डॉ: जनक कुशवाहा
Read in your preferred language.


गाजीपुर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सरजू पांडे पार्क में राहुल गांधी जी के अलोकतांत्रिक तरीके से उनकी सदस्यता रद्द करने एवं अदानी और मोदी के संबंधों पर जवाब ना देने को लेकर काले दुपटे पहनकर सत्याग्रह किया गया कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह के दौरान कहा कि यह तानाशाही का जीता जागता उदाहरण है लोकतंत्र को ताक पर रखकर जिस तरह से काम किया जा रहा है स्वर्ग में शहीदों की आत्मा भी रो रही होगी
सत्याग्रह में संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी देश के असली हीरो हैं ना वह कभी झुकेंगे ना कभी टूटेंगे राहुल गांधी भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव लड़ते रहेंगे चाहे भारतीय जनता पार्टी किसी तरह का यातनाएं उन्हें दे कांग्रेस के कार्यकर्ता देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए कटिबद्ध है और भारतीय जनता पार्टी के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस का वही सवाल है कि मोदी और आदनी जी से क्या संबंध है वह संबंधों के पर चर्चा संसद में क्यों नहीं कराना चाहते हैं वह संसद को बंधक बनाकर रखे हुए हैं लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देश की जनता बात को समझ गई है और नरेंद्र मोदी को उखाड़कर फेंकने के लिए मन बना चुकी है जिस तरह से राहुल गांधी को अलोकतांत्रिक तरीके से उनकी सदस्यता रद्द की गई यह एक शर्मनाक बात है भारतीय जनता पार्टी पहले उन्हें संसद में बोलने नहीं देती थी और जब विपक्ष का दबाव बना तो उनको संसद सदस्य से ही हटा दिया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रवि कांत राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न झुकने वाली है ना डरने वाली है भारतीय जनता पार्टी जितना भी यातनाये कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित राहुल गांधी प्रियंका गांधी सहित पूरे गांधी परिवार को टारगेट करें लेकिन अब देश की जनता समझ चुकी है हम पूरी तरह से जेल जाने के लिए तैयार हैं कांग्रेस पार्टी अब देखना चाहती है कि जिस तरह से अंग्रेजों ने जनता को जेलों में डाल दी थी परंतु उस समय के नौजवान डरे नहीं आज हम भी उसी राह पर पुनः चलने को तैयार हैं और आजादी की दूसरी लड़ाई लेकर रहेंगे पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दुबे मार्कंडेय सिंह अजय श्रीवास्तव सफीक अहमद झुन्ना शर्मा संदीप विश्वकर्मा मनीष राय संटू जैदी हामिद अंसारी सुमेर कुशवाहा सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया